पेंच टाइगर रिजर्व में मादा हाथी बनी मां
सिवनी। पेंच टाइगर रिजर्व में मादा हाथी दामिनी ने शावक को जन्म दिया है। कर्मझीरी रेंज के 39 कैंप में दामिनी ने एक नर शावक को जन्म दिया। मां और शावक दोनों स्वस्थ्य हैं। दामिनी वर्ष 2000 में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में लाई गई थी। इसकी मां का नाम अनारकली था। जब उसे यहां लाया गया था, तब 5 वर्ष की थी। अब वह 30 बरस की हो गई है। शावक दामिनी और नर हाथी बाली की संतान है। बाली को भी कर्नाटक से यहां लाया गया था। पहले भी दामिनी ने एक बालक को जन्म दिया था। लेकिन कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। यह उसका दूसरा शावक है।